ठियोग – ठियोग तहसील की प्रसिद्व देवठी धरेच की देवी जयेश्वरी व बखोग के देवता महाराज सोगू देवता नगरकोट का नाहण पैदल यात्रा करने के बाद वापस पहुंच गए हैं। रविवार को देवी जयेश्वरी व सोगू देवता का स्वागत करने के लिए धरचे तथा तथा बखोग से काफी अधिक संख्यां में लोग फागू स्थित देवी जयेश्वरी के स्थान तक पहुंचे। जहां पर देवी के साथ गए 76 कलेणों व कारदारों का लोगों ने भावपूर्ण व श्रद्वा के साथ स्वागत किया। फागू में देनों देवी व देवता करीब आठ बजे पहुंचे गए थे। यहां पर धरेच सतोग चियोग बणी सहित आसपास की पंचायतों के महिला व पुरुष इस मौके पर एकत्र होकर अपने ईष्ट का स्वागत करने पहुंचे। यहां पर नगरकोट की यात्रा पर गए कारादारों व कलेणों को फलाहार करवाया गया। उसके बाद देव वाद्य यंत्रों के साथ देवी देवताओं की बड़ी श्रद्वा के साथ उनकी देवठियों की अेर ले जाया गया। इस भावुक व श्रद्वापूर्ण माहौल में लोग देवी देवताओं की जय जयकार करते हुए चल रहे थे। लोग अपने ईष्ट की वापसी पर खुश थे। देवी देवता की यात्रा करीब 22 वर्षों के बाद 12 मई को शुरू हुई थी। दो सप्ताह बाद देवी देवता अपनी देवठियों में वापस लौटे हैं। नगरकोट की यात्रा पर गए कारदारों कलेणों ने बताया कि देवी देवता की कृपा से उनकी यह यात्रा सफल हुई है। इससे पहले फागू से भाई बहन का संबंध रखने वाले देवी जयेश्वरी व देवता सोगू महाराज चियोग के समीप डोरन में अलग हुए। वहां से सोगू देवता बखोग के लिए और देवी जयेश्वरी माता धरेच के लिए चली गई। उनके साथ दोनों कलेणें भी विभाजित होकर अपने-अपने ईष्टों के साथ चले गए। धरेच की देवी जयेश्वरी के कार्यवाहक वजीर शिवराम ने बताया कि रविवार को देवठियों में पहुंचने के बाद देवी देवता मंदिरों के समीप बने देवरों में रहेंगे। और शांद की तिथियां तय होने के बाद ही इन्हें मंदिरों में प्रवेश करवाया जाएगा। इसमें करीब एक महीने का भी समय लग सकता है। शिवराम शर्मा ने बताया कि देनों ईष्ट की नाहण यात्रा बेहद ही सफलतापूर्ण रही है और सभी लोग वापस बिना किसी कष्ट के पहुंचे है।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post देवठियों में पहुंचे माता जयेश्वरी व सोगू महाराज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment