Show your support

Friday, May 4, 2018

गानवी में स्वच्छ भारत मिशन अभियान का शुभारंभ

रामपुर बुशहर – उपमंडल रामपुर की गानवी पंचायत से मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने छह पंचायतों को एक-एक कूड़ादान भी वितरीत करने के सा दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की। केंद्र सरकार से स्वच्छ भारत मिशन को उपमंडल रामपुर में शुरू करने के लिए सांसद राम स्वरूप शर्मा गुरुवार को गानवी पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों द्वारा उनका ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ भाजपा नेता पीएस द्रैक भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब करने के लिए हम सभी लोगों को इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा। इसके लिए सरकार द्वारा हर पंचायत को 15-15 कूड़ेदान वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कटोडू से सुरू, फांचा से नंटी टिक्कर और कोटी से मोलगी आदि सड़कों का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। दस सड़कों का निर्माण कार्य बजट में डाल दिया गया है, जिन पर जल्द ही काम शुरू होगा। उन्होंने छह पंचायतों के लिए दो-दो लाख रुपए और लाहरू वीर मंदिर के लिए रास्ता निर्माण को एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस मौके पर शशि भूषण श्याम, प्रेम सिंह द्रैक, सबेर चंद, अनु, यशपाल, भगत सिंह, रोशन लाल, सुरेंद्र नेगी, राज कुमारी, अनिता, विजय, पार्वती, वंदना और दलीप आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post गानवी में स्वच्छ भारत मिशन अभियान का शुभारंभ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment