रामपुर बुशहर – सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत आरटीओ रामपुर जिला शिमला और किन्नौर में चालकों और स्कूली बच्चों को जागरूक कर रहा है। यातायात नियमों की पालना करने और सुरक्षित वाहन चलाने को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कृष्णा नेगी की अगवाई में परिवहन विभाग की टीम ने एक माह से जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत स्कूलों में यातायात नियमों को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। विभाग की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा की शपथ भी दिला रही है। आरटीओ रामपुर कृष्णा नेगी ने बीते दिनों रामपुर व जिला किन्नौर के विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों और स्कूल प्रबंधन को सुरक्षित वाहन चलाने और बचाव के तरीकों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने की भी बच्चों को शपथ दिलाई। आरटीओ के इस अभियान के तहत उन्होंने टैक्सी यूनियन, ऑटो यूनियन, स्कूल बस चालकों को न केवल जागरूक किया गया बल्कि उन्हें सड़क सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता प्रचार सामग्री वितरित की। इसी कड़ी में आरटीओ ने काजा में जाकर चालकों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यहां पर चालकों के लिए स्वास्थ्य जांच कैंप का भी आयोजन किया ताकि यह जानकारी मिल सके कि दुर्गम क्षेत्रों के चालक कितने फिट हैं। इस कैंप में खास तौर से सभी चालकों की आंखों को जांचा गया। आरटीओ कृष्णा नेगी ने कहा कि इस तरह के अभियान का मुख्य मकसद लोगों में ट्रैफिक नियमों की पालना करना है। उन्होंने कहा कि काजा से पहले जिला किन्नौर के कई क्षेत्रों में लोगों को ट्रैफिक नियमों से अवगत करवाया गया। साथ ही स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इसमें प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे छात्रों को सम्मानित किया किया व इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले सभी छात्रों को रिफ्रेशमेंट दी गई।
अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment