Show your support

Tuesday, May 29, 2018

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

शिमला – हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड के उप निदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने विद्युत वृत कुल्लू के तहत लगघाटी के दुर्गम गांव शिल्हाग्रां में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने ढेल राम, जय चंद, शेर सिंह, लाल चंद, टिकम राम, राम चंद और शेर सिंह के घरों के जलने बारे जानकारी दी है कि कनिष्ठ अभियंता विद्युत सैक्शन लगवैली द्वारा स्थल का दौरा किया गया और पाया कि केवल एक मीटर स्व. भागु राम के नाम से लगा हुआ था, जो कि घर के साथ जल गया था।  इस घर को विद्युत कनैक्शन टी-ज्वांइट से दिया गया था। विद्यमान खंभे से टी-ज्वांइट तक सर्विस तार सही स्थिति में थी और ठीक पाई गई। आग की दुर्घटना के दौरान किसी ने पेड़ से सर्विस तार को काट दिया था। इससे ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट शायद घर के भीतर की गई वायरिंग से हो सकता है। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड इस दुर्घटना के लिए उत्तरदायी नहीं है।  इसके साथ ही उन्होंने विद्युत वृत बिलासपुर के तहत घुमारवीं में दकड़ी चौक के बिजली के खंभे के गिरने बारे जानकारी दी है कि पिछले दिनों भारी तूफान के कारण एक पेड़ के एलटी लाइन पर गिरने के कारण एक पीसीसी पोल टूट गया था और 630 केवीए, 11/0.4 केवी विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर ब्लॉक चौक से विद्युत आपूर्ति में बाधा आई थी। अगले दिन नया खंभा लगाया गया और विद्युत आपूर्ति को बहाल किया गया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post शॉर्ट सर्किट से लगी आग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment