Show your support

Tuesday, May 29, 2018

हाय पानी! लाइब्रेरियन का घेराव

एचपीचू लाइब्रेरी में हालात हुए बदतर, एसएफआई ने उठाया मामला

शिमला  – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में जून माह से परीक्षाएं पीजी के अलग-अलग सेमेस्टर की शुरू होंगी। ऐसे में सभी छात्र एचपीयू के पुस्तकालय में परीक्षाओं की तैयारी करने आ रहे हैं, लेकिन पुस्तकालय में पानी न होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीने के लिए भी पानी पुस्तकालय में छात्रों को नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या को लेकर ही सोमवार को एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने लाइब्रेरियन का घेराव किया। एसएफआई का आरोप है कि विश्वविद्यालय की लाइबरेरी में पिछले काफी दिनों से पानी की सुविधा मुहैया नहीं करवाई जा रही है। पिछले पांच दिनों से लाइबरेरी में छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लाइबरेरी में काफी दिनों से एक्वागार्ड भी खराब पड़े हुए हैं लेकिन प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। लाइबरेरी के 24 घंटे खुले रहने वाले सेक्शन में स्थिति और भी बदतर है। इस सेक्शन के छात्रों को पानी व शौचालय की कोई सुविधा नहीं है। वहीं, विवि प्रशासन उन्हें मुख्य लाइबरेरी में पानी न भरने व शौचालय तक का इस्तेमाल न करने जैसे छात्र विरोधी निर्णय ले रहा है। एसएफआई इकाई सचिव अनिल नेगी का आरोप  है कि अगर प्रशासन ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो एसएफआई इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। वहीं, एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने एक्सईएन का भी घेराव किया। विश्वविद्यालय के छात्रावासों में पानी की स्थिति बहुत दयनीय है। पिछले लंबे समय से छात्रों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एसएफआई ने कहा कि शिमला शहर में पानी का संकट गहरा रहा है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post हाय पानी! लाइब्रेरियन का घेराव appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment