शिमला – राजधानी के साथ लगते हीरानगर में बन रहे बिलासपुर मित्र मंडल भवन निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अब माता श्री नयना देवी ट्रस्ट का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में बिलासपुर मित्र मंडल शिमला कार्यकारिणी समिति की त्रैमासिक बैठक समरहिल में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण कार्य व इसके रख-रखाव के लिए माता श्री नयना देवी ट्रस्ट के साथ इकरारनामे का प्रारूप तैयार किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इकरारनामें में दर्ज शर्तों से अपनी सहमति प्रकट की तथा इसे माता श्री नयना देवी ट्रस्ट की मंजूरी व हस्ताक्षर के लिए शीघ्र-अतिशीघ्र भेजने का आग्रह किया। मित्र मंडल के प्रेस सचिव बीडीधीमान-सदा नंद कपिल ने बताया कि आगामी सितंबर या अक्तूबर माह में मित्र मंडल के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सिल्वर जुबली समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में बिलासपुर जिला से संबंधित विधायकों, मित्र मंडल के सभी पंजीकृत सदस्यों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में मित्र मंडल के मुख्य सलाहकार अशोक सैणी, वरिष्ठ उप-प्रधान प्रेम लाल बांबरा, देवेंद्र ठाकुर, महासचिव केसी सांख्यान, संगठन सचिव सुरेश कुमार, कार्यालय सचिव रमेश शर्मा के अतिरिक्त कार्यकारिणी समिति के लगभग 20 पदाधिकारियों ने भाग लिया।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post हीरानगर में तैयार होगा मित्र मंडल भवन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment