Show your support

Friday, May 4, 2018

प्रदेश में पटरी से उतरी कानून व्यवस्था

शिमला – प्रदेश कांगे्रस ने कहा है कि हिमाचल में कानून व्यवस्था के पटरी से उतरने के कारण अराजकता का माहौल बन गया है। कसौली गोलीकांड के बाद प्रदेश की जनता भय के साए में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में लचर कानून व्यवस्था को लेकर गुरुवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बाद से कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है।  इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राम लाल ठाकुर, जगत सिंह नेगी, हर्ष वर्धन चौहान, विनय कुमार, लखविंदर राणा, विक्रम आदित्य सिंह, आशीष बुटेल, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व संसदीय सचिव रोहित ठाकुर, महासचिव नरेश चौहान, प्रवक्ता संजय सिंह चौहान, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र चौहान, जिलाध्यक्ष शिमला ग्रामीण यषवंत छाजटा, जिलाध्यक्ष शिमला शहरी प्रदीप सिंह, रितेश कपरेट, अमित भरमोरी, मोती लाल सुधीर अजाद शामिल रहे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post प्रदेश में पटरी से उतरी कानून व्यवस्था appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment