Show your support

Saturday, May 26, 2018

धमवाड़ी स्कूल में शिक्षकों का टोटा

शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा बुरा असर

रोहडू – रोहडू के धमवाडी स्कूल में पिछले कई माह से शिक्षकों के कई पद रिक्त चल रहे हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी जैसे जरूरी विषयों की पढ़ाई से वंचित रहना पड़ रहा है। स्कूल में शिक्षकों की कमी की यह समस्या पिछले साल से ही चल रही है। चिढ़गांव तहसील के धमवाडी स्थित यह शिक्षण संस्थान आधुनिक भवन के साथ सभी सुविधाओं से लैस है, लेकिन बिना शिक्षकों के यहां पर बच्चों का भविष्य अंधेरे की तरफ जा रहा है। स्कूल में दसवीं कक्षा तक 117 विद्यार्थी पड़ रहे हैं, जिन्हें पढ़ाने के लिए केवल शास्त्री, कला अध्यापक ही तैनात है। वहीं स्कूल के लिए प्रस्तावित व आवश्यक पांच टीजीटी में से एक भी पद भरा नहीं है। इसके साथ ही रासायनिक विज्ञान का पद भी खाली पड़ा है। स्कूल प्रबंधन  समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि स्कूल में पिछले साल से ही शिक्षकों का अभाव चल रहा है। इसको लेकर वे अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकार व शिक्षा विभाग से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य जयपाल भाटिया का कहना है कि स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। विद्यालय में अंग्रेजी व गणित जैसे अहम विषयों के शिक्षकों के पदों का भरा जाना बहुत आवश्यक है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post धमवाड़ी स्कूल में शिक्षकों का टोटा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment