नेरवा – जिला शिमला के जिला परिषद सदस्य अन्य पंचायत प्रतिनिधि व अधिकारी पांच दिवसीय केरल दौरे पर हैं। वे वहां की पंचायती राज की कार्यप्रणाली एवं लोक संस्कृति से रू-ब-रू हो रहे हैं। इस दल का नेतृत्व जिला परिषद जिला शिमला के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेकटा व जिला परियोजना अधिकारी विजय ब्रागटा कर रहे हैं। 25 सदस्यीय दल में शामिल जिला परिषद नेरवा वार्ड के सदस्य वीना पोटन ने बताया कि जिला शिमला के 19 जिला परिषद सदस्य, चार पंचायत प्रधान, एक बीडीसी सदस्य व जिला परियोजना अधिकारी जिला शिमला पंचायती राज से संबंधित जानकारियां जुटाने के मकसद से 23 से 27 मई तक पांच दिवसीय केरल दौरे पर गए हैं। वीना पोटन ने बताया कि बीते रोज इस दल ने केरल के जिला कोच्चि के किला में वहां के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बातचीत व बैठकें कर कई रोचक जानकारियां हासिल कीं। यह दल अभी 27 मई तक कई अन्य स्थानों में जा कर पंचायती राज व कई अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों पर और अधिक जानकारियां जुटाएगा।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post केरल की संस्कृति से रू-ब-रू हो रहे शिमला के पार्षद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment