Show your support

Saturday, May 26, 2018

चौपाल में खेलकूद प्रतियोगिता 15 से

चौपाल  – प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चौपाल की बैठक अध्यक्ष योगेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें चौपाल के सभी प्राइवेट स्कूलों ने हिस्सा लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 और 16 जून को स्कूल मैदान चौपाल में प्राइवेट स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबाल,  खो-खो के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम और  भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता को करवाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों के अंदर छिपी हुई प्रतियोगिता को उभारना है। हर वर्ष उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें चौपाल के सभी प्राइवेट स्कूल हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर बैठक में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविंद्र अजटा, आरके पब्लिक स्कूल चौपाल की प्रिंसीपल रीमा शर्मा, रविंद्र दुर्गाइक, श्याम चौहान, लोकिंद्र चौहान, राजेश्वर नेगी, हरिमन आदि उपस्थित थे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post चौपाल में खेलकूद प्रतियोगिता 15 से appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment