Show your support

Saturday, May 26, 2018

कहीं दिन-रात सप्लाई, कहीं एक बूंद नहीं आई

सुन्नी – शिमला ग्रामीण की सुन्नी तहसील में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। आईपीएच विभाग सुन्नी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनेक पद रिक्त होने के कारण पानी का दुरुपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। नगर पंचायत सुन्नी में पानी किल्लत लगभग एक महीने से चल रही है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते कर्मचारी मनमर्जी से पानी का आबंटन कर रहे हैं, जिससे कुछ जगह पर तो दिन-रात पानी की आपूर्ति हो रही है, परंतु कुछ स्थानों पर पानी हफ्ते बाद भी नहीं मिल रहा है। चुन्नी लाल वर्मा, आरडी पंवर, कपिल गुप्ता आदि ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारियों की मनमानी के चलते गृह निर्माण एवं सिंचाई के लिए धड़ल्ले से पानी का दुरुपयोग हो रहा है। कई लोगों को नियमों को ताक पर रखकर मेनलाइन से पानी के कनेक्शन दिए गए है। वहीं, नगर पंचायत के लिए वर्षों पहले बनाए गए भंडारण टैंक के माध्यम से ही उपभोक्ताओं को पानी मिल रहा है, जबकि जनसंख्या में चार गुना इजाफा हो गया है। पेयजल भंडारण टैंक से ही अग्निशमन विभाग की गाडि़यों में भी पानी भर जा रहा है।  नगर पंचायत के पूर्व सदस्य कपिल गुप्ता ने कहा कि अग्निशमन विभाग के लिए अलग से पानी की योजना तैयार की जाए

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post कहीं दिन-रात सप्लाई, कहीं एक बूंद नहीं आई appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment