शिमला में विभाग को तीन विधायकों की दो टूक, करेंगे चक्का जाम
शिमला – शिमला में लगातार बढ़ रही पानी की किल्लत पर कांग्रेस भी मुखर हो गई है। जनता की समस्या को उठाने के लिए कांग्रेस ने भी रणनीति बनाई है। कांग्रेस के तीन विधायकों ने पेयजल किल्लत के चलते पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर चक्का जाम करने का ऐलान किया है। यहां कुसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह और हमीरपुर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि 30 मई तक स्थिति नहीं सुधरी तो वे नगर निगम का घेराव करेंगे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के इन विधायकों ने पेयजल संकट के लिए नगर निगम और राज्य सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति का चुनावी वादा करके सत्ता में बैठी भाजपा अपना वादा आज भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि शिमला कि मेयर शहर को राम भरोसे छोड़कर विदेश दौरे पर हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें इस समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि शहर में गर्मियों के दौरान पेयजल समस्या नहीं होती थी। कांग्रेस के समय समस्या को देखते हुए पहले ही प्रभावी कदम उठाए जाते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे का कोई राजनीतिकरण करना नहीं चाहती पर लोगों की समस्या को दूर करने से भी वे पीछे नहीं हट सकते। इन विधायकों ने सरकार से मेयर व डिप्टी मेयर को उनके पद से तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री आवास ओकओवर में पार्षदों के साथ पुलिस द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार पर कड़ा ऐतराज जताते हुए दोषी आधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post पानी दो, नहीं तो उतरेंगे सड़कों पर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment