Show your support

Tuesday, May 29, 2018

नारकंडा के जदूण में आग से भारी नुकसान

नारकंडा – नारकंडा की ग्राम पंचायत जदूण के जंगल में लगी भीषण आग से क्षेत्र मे भारी नुकसान हुआ है। लगातार तीन दिन से लगी आग पर वन विभाग द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मेहनत कर काबू पाया गया। आग लगने से जदूण बीट के जंगल में नई पौध तथा खड़े पेड़ों का बहुत नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत जदूण के प्रधान जोगेंद्र श्याम ने बताया कि जंगल में भड़की भयानक आग से जंगल में पेड़ पौधों का नुकसान तो हुआ ही साथ में जंगली पशु पक्षियों के आशियाने व चरने की घास भी आग की भेंट चढ़ गइ। उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों, डीएफओ, आरओ, बीओ सहित विभाग के कर्मचारियों ने लगातार दो दिनों तक स्थानीय लोगों के सहयोग से जंगल मे लगी भीषण आग पर काबू पाने मे सफलता प्राप्त की। स्पेन की तारों पर पेड़ गिरने से ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा लगाई गई स्पेन की हालत खस्ता हो गई है। ग्राम पंचायत जदूण के प्रधान जोगेंद्र श्याम तथा स्थानीय जनता ने वन विभाग के डीएफओ तथा उनकी टीम का समय रहते खुद मौके पर आकर जंगल को और ज्यादा होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आभार जताया तथा प्रशासन से ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगी स्पेन को सीजन से पहले दुरूस्त करने की मांग की।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post नारकंडा के जदूण में आग से भारी नुकसान appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment