शिमला – उपायुक्त शिमला ने कहा है कि पेयजल व्यवस्था के लिए हर एक घंटे में पेयजल आपूर्ति तथा वितरण की समीक्षा की जा रही है। इसके लिए जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। ये अधिकारी वर्तमान स्थिति का जायजा लेकर संबंधित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रहे हैं। पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रातः उपायुक्त शिमला अमित कश्यप की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, उन क्षेत्रों में 22 टैंकरों, छोटे वाहनों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिस क्षेत्र में पानी का टैंकर भेजा जा रहा है, उस क्षेत्र में इसकी सूचना संबंधित पार्षद को भी दी जा रही है, ताकि यह कार्य समन्वय के साथ पूर्ण किया जाए। सोलन जिला से 10 टैंकर और बिलासपुर जिला से चार टैंकर मंगवाए गए हैं। शहर के विभिन्न होटलों से भी पानी के टैंकर प्रशासन द्वारा लिए गए हैं, ताकि पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post बिलासपुर-सोलन से मंगवाए 14 टैंकर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment