Show your support

Saturday, May 26, 2018

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

डाक सेवकों ने फिर दिया धरना, कैलाश चंद्रा की रिपोर्ट लागू करने की मांग

ठियोग  – ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ फिर से शुक्रवार को ठियोग में धरना-प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी कर रैली निकालते हुए एसडीएम ठियोग को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस दौरान ठियोग की स्थानीय माकपा इकाई भी ग्रामीण डाक सेवकों के समर्थन में उतर गई है और माकपा के कुछ नेताओं ने इस धरने-प्रदर्शन में भाग लिया। इसमें माकपा नेता बालकृष्ण बाली, किसान सभा के सचिव सुरेश वर्मा, प्रदीप खाची ने धरने-प्रदर्शन में ग्रामीण डाक सेवकों की मांगों को जायज ठहराते हुए केंद्र की मोदी सरकार से मांग की कि जल्द ही इनकी मांगों को पूरा कर इन्हें राहत प्रदान की जाए। इस दौरान ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रदेश सचिव बूटाराम ने भी ठियोग में हुए धरने-प्रदर्शन में विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने भी बाकी प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों से केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठे डाक सेवकों ने कैलाश चंद्रा की रिपोर्ट को जल्द लागू करने की मांग की। इस दौरान धरने में प्रताप हेटा, प्रदीप, ज्ञान हेटा, सुरेंद्र, जगदीश शर्मा, किशोर चंदेल, महेंद्र हेटा, तुलसीराम हेटा, लक्ष्मी सिंह हेटा, तुलसीराम शर्मा, राजेंद्र खाची  के अलावा कई अन्य कर्मचारी शामिल थे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post एसडीएम को सौंपा ज्ञापन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment