Show your support

Friday, May 4, 2018

सतलुज में कूदी युवती, मौत

पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेजा शव, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

रामपुर बुशहर – रामपुर के साथ लगते चूहाबाग के पास एक युवती ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने जब युवती को सतलुज में छलांग लगाते देखा तो वे मौके पर भागे। इसमें दो युवकों संदीप ठाकुर और योगेश ठाकुर ने बहादुरी का परिचय देते हुए उस लड़की को सतलुज नदी से बाहर निकाला, लेकिन वे उसे नहीं बचा पाए। युवती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 4ः45 पर एक युवती चूहाबाग के पास सतलुज नदी में कूद गई। युवती को कूदते हुए कुछ युवाआें ने देखा। काफी मशक्कत के बाद उस युवती को नदी से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सड़क तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन बीच रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया। किशोरी की पहचान अंजली आयु (17) पुत्री स्व. प्रेम सिंह गांव धारगौरा तहसील रामपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को फोन पर दी। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस थाना प्रभारी रविंद्र नेगी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस युवती की मौत के कारणों की छानबीन में जुट गई है। पुलिस थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सतलुज नदी में कूदने से युवती की मौत हो गई है। पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post सतलुज में कूदी युवती, मौत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment