Show your support

Tuesday, May 29, 2018

111 अवैध कब्जाधारियों की सूची तैयार

ठियोग – वन विभाग ने कोटखाई के बाघी रतनाड़ी चैथला क्षेत्रों में 111 अवैध कब्जा धारकों की नई सूची तैयार की है। ये वो लोग हैं जिन पर वन विभाग शीघ्र ही कारवाई करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि 30 मई के बाद इन अवैध कब्जाधारियों पर वन विभाग कारवाई कर सकता है। हालांकि 30 मई को हाईकोर्ट में प्रदेश सरकार की ओर से अपना पक्ष रखा जाएगा यदि इसके बावजूद भी सेब के पौधों को काटने पर कोर्ट रोक नहीं लगाता है, तो इन अवैध कब्जाधारियों पर कारवाई होना लाजिमी है। कोटखाई के अलावा जुब्बल में अवैध कब्जाधारियों की सबसे ज्यादा संख्या बताई जा रही है और इनमें से अभी कई ऐसे बागबान भी है, जिनसे कोर्ट ने ऐफेडेविट भी मांगे थे कि वो खुद बता दें कि उनके पास कितनी अवैध कब्जे वाली भूमि है। जिसमें कोटखाई का चैथला गांव शामिल है। बताया जा रहा है कि यहां पर बागबानों ने सैंकड़ों बीघा पर कब्जे कर रखे हैं। जिसे खाली करने में भी काफी समय लग जाएगा। कोटखाई के बाघी रतनाड़ी कलबोग में वन विभाग ने पिछले दिनों कारवाई करते हुए काफी अधिक लोगों से अवैध कब्जों को हटाया है। लेकिन बावजूद इसके बताया ये जा रहा है कि इन इलाकों में अभी और भी अवैध कब्जे हैं, जिन्हें खाली करवाया जाना बाकी है। वन विभाग ने जो नई लिस्ट अवैध कब्जा करने वालों की निकाली है उनमें अधिकतर मामले चैथला को छोड़कर इसी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। बाघी आदि क्षेत्र में इस समय वन विभाग की ओर से करीब पांच हजार पौधों को काटकर वन भूमि को खाली किया जा चुका है। इस समय अकेले कोटखाई जुब्बल ठियोग रोहडू में ही करीब 40 हजार सेब के पौधों को काटा जा चुका है। हालांकि पिछले दिनों जुब्बल तथा रोहडू के हाटकोटी में बागबानों द्वारा किए गए आन्दोलन के बाद पेड़ कटान पर रोक जरूर लगी है लेकिन 30 मई को सरकार द्वारा अपना पक्ष हाईकोर्ट में रखने के बाद क्या कारवाई होती है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post 111 अवैध कब्जाधारियों की सूची तैयार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment