नेरवा —उपमंडल चौपाल की धड़कन कहलाने वाला नेरवा शहर अब जल्दी ही एक करोड़ की सोलर लाइटों से जगमगाएगा। यह घोषणा पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सैंज में एक खेल प्रतियोगिता के समापन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने से पहले नेरवा में आयोजित एक निजी जलपान कार्यक्रम में की। यह कार्यक्रम उनके विधानसभा क्षेत्र के एक ढाबा मालिक द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में व्यापार मंडल नेरवा ने उनके समक्ष नेरवा की स्ट्रीट लाइट व सीवरेज की समस्या उठाई। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने व्यापर मंडल की समस्या सुनने के उपरांत दोनों ही योजनाओं के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा करते हुए खंड विकास अधिकारी चौपाल को दोनों योजनाओं के प्राक्कलन शीघ्र तैयार कर इन्हें शीघ्र अति शीघ्र तैयार करवाने के आदेश दिए। इस अवसर पर उनके साथ चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा भी मौजूद थे। मंत्री द्वारा इन घोषणाओं से नेरवा में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। लोग लंबे समय से इन दोनों मांगों को उठा रहे थे। दोनों योजनाओं के बनने से लोगों को न केवल बाजार में पसरे अंधेरे से निजात मिलेगी। अपितु सीवरेज की समस्या हल होने से स्वच्छ भारत अभियान को भी गति मिलेगी।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post सोलर लाइटों से जगमगाएगा नेरवा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment