शिमला —शहर में पानी की बंदर बांट को रोकने के लिए नगर निगम शिमला ने हर वार्ड में नोडल अधिकारी तैनात कर दिए है। सरकार के निर्देशों पर वार्डों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। जो वार्डों में एक सामान पेयजल वितरण की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाएगे। भाजपा पार्षदों ने बीते रोज मुख्यमंत्री से शहर में पानी की बंदर बांट की शिकायत की थी। रविवार को मुख्यमंत्री ने नगर निगम के आयुक्त व अधिकारियों को तलब कर शहर में एक सामान वितरण के तलख निर्देश दिए। इसके लिए हर वार्ड में नोडल अधिकारी तैनात करने को कहा गया।
13 जेई किए शिफ्ट
शहर में भारी पेयजल किल्लत के चलते नगर निगम के 13 जेई को वाटर सप्लाई में शिफ्ट किया है। मौजूदा समय में वाटर सप्लाई में केवल मात्र 5 जेई है। ऐसे में व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए निगम के दूसरे विभागों से 13 जेई को वाटर सप्लाई में शिफ्ट किया गया है।
शहर में टैंकरों से होगी सप्लाई
नगर निगम शिमला में पानी की सप्लाई टैंकरों से करेगा। नगर निगम शहर में सात टैंकरों से पानी की सप्लाई कर रहा है। इसके अलावा निगम ने प्राइवेट होटलों से 5 टैंकर हायर किए है। जिनमें दिन के समय शहर में सप्लाई दी जाएगी। वही निम ने 15 यूटीलिटी और 5 टिप्परों को भी हायर किया है।
नोडल अधिकारी वार्ड मोबाईल नम्बर
राकेश कुमार भराड़ी, रूल्दूभट्ठा 8679773960
जितेंद्र साम्टा कैथू 9418233114
सक्षम उपाध्याय अनाडेल, समरहिल 9459743003
हेमराज टुटू, मज्याठ 9418376901
बचीतर सिंह बालूगंज, कच्चीघाट 9418627780
पंकज कौशल टूटीकंडी 9736163028
दिनेश ठाकुर नाभा, फागली 9816035624
प्रवीन जिंटा कृष्णानगर 8219180661
महबुब शेक जाखू 9418045400
मनोज कुमार बैनमोर 9816316754
संजय कुमार इंजनघर, संजौली 9459753722
मोहन ठाकुर ढली, मशोबरा 9418064474
रूबल शर्मा शांति बिहार, 9459618278
नेक राम ठाकुर सांगटी, मल्याणा 9418076416
नीलमणी पंथाघटी, कसुम्पटी 9459583898
प्रेम ठाकुर विकासनगर 9418090790
प्रदीप गुप्ता कंगनाघाअ 9418800499
संजीव गुप्ता भराड़ी 9418486558
राकेश कनलोग 9817222688
सीएम ने दिए टैंकर हायर करने के निर्देश
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहर में एक सामान पानी वितरण के निर्देश दिए है। रविवार को मुख्यमंत्री ने नगर निगम के आयुक्त व अधिकारियों को तलब कर पानी के सामान वितरण को कहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने निगम प्रशासन को जरूरत के मुताबिक टैंकर हायर करने के भी निर्देश दिए है।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post पेयजल आपूर्ति को नोडल अफसर लगाए appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment