Show your support

Monday, May 28, 2018

धर्मपुर के डोडरा स्कूल में पेयजल संकट

ठियोग —ठियोग उपमंडल की दूरदराज की ग्राम पंचायत धर्मपुर के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला डोडरा में पिछले 15 दिनों से पेयजल की आपूर्ति न होने से स्कूली बच्चों और अध्यापकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाठशाला के अभिभावक संघ स्थानीय लोगों ने धर्मपुर पंचायत के प्रधान ओमप्रकाश के अलावा विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि स्कूल में पीने के पानी की व्यवस्था की जाए, जिससे स्कूली बच्चों को दिक्कतें पेश न आए। जबकि उधर पंचायत प्रधान ओम प्रकाश ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द पानी की वैकल्पिक व्यवस्था को करने का आग्रह किया है। जबकि स्कूल के मुख्य अध्यापक भजनानंद जानकारी देते हुए बताया कि दूर-दूर तक पानी के स्त्रोत सूख जाने के कारण पानी ढोने को भी नहीं मिल रहा है। स्थानीय वासी सुरेंद्र खाची, प्रदीप वर्मा, सुरेश, जीतराम, मोहनलाल, महेंद्र लाल के अनुसार इस पाठशाला के लिए लिफ्ट स्कीम कलजू से पानी की आपूर्ति देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण यह स्थिति सामने आई है। इन्होंने कहा कि यदि इस योजना से स्कूल को पानी मिल जाता तो पेयजल संकट पैदा न होता। इस पाठशाला में चल रही आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता के अनुसार छोटे-छोटे बच्चों के लिए पानी की किल्लत है। उन्होंने बताया कि आसपास सारे स्त्रोतों में पानी सूख चुका है। पाठशाला के अभिभावक संघ स्थानीय लोगों ने धर्मपुर पंचायत के प्रधान ओमप्रकाश के अलावा विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि स्कूल में पीने के पानी की व्यवस्था की जाए, जिससे स्कूली बच्चों को दिक्कतें पेश न आए।

लिफ्ट स्कीम से पानी की व्यवस्था की जाए

स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखकर सरकार से मांग की है कि लिफ्ट स्कीम से पानी की व्यवस्था की जाए, जो कि स्कूल के नजदीक से होकर जाती है। स्थानीय लोगों ने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जब तक स्कूल में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक स्कूल के लिए इस योजना से पानी की सप्लाई दी जाए।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post धर्मपुर के डोडरा स्कूल में पेयजल संकट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment