शिमला —शहर में नगर निगम की डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना की बागडोर संभाल रहे सैहब कर्मचारियों की हड़ताल से नगर निगम प्रशासन परेशान हो गया है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए अब प्रशासन एस्मा लागू करने पर भी विचार कर रहा है। इस बार सैहब कर्मचारी निगम आयुक्त के आश्वासन के बाद भी प्रशासन को बिना अवगत करवाए सैहब कर्मचारी सामुहिम हड़ताल पर चले गए है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर की डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन व्यवस्था ठप पड़ी है। निगम की वैकल्पिक व्यवस्था भी शहर को साफ सूथरा रखने में कामयाब नहीं हो रही है। ऐसे में कर्मचारियों के बार-बार हडृताल पर जाने से निगम प्रशासन भी परेशान हो गया है। इस समस्या का समाधान निगम प्रशासन आज गुरुवार को होने वाले स्पेशल हाउस में करेगा।
अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post कर्मी हड़ताल पर…गारबेज कलेक्शन योजना ठप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment