Show your support

Friday, May 4, 2018

ननखड़ी में किसानों बागबानों को दिए टिप्स

ननखड़ी  – ननखड़ी तहसील के ग्राम पंचायत भवन में विकास कल्याण कार्यशाला का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना है। इस कार्यशाला का आयोजन कृषि विभाग ननखड़ी के एडीओ डा. विजय ठाकुर व एईओ पीरू राम ने किया। इस कार्यशाला में बागबानी अधिकारी डा. संजय चौहान, पशु चिकित्सक डा. हरिंद्र, यूको बैंक के अधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रही योजनाएं व किसानों की आय को दोगुना कैसे किया जाए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। तहसीलदार साहिबा ननखड़ी वीना ठाकुर द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, किसानों, कृषि, बागबानी व पशुपालन विभाग में उन्नत कार्य कर रहे दस किसानों को सम्मानित किया गया। इस कार्यशाला में सभी 16 पंचायतों के प्रधान व उपप्रधान, वार्ड मेंबर तथा पंचायत समिति सदस्यों व किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में लोगों से फीडबैक ली गई व सभी समस्याओं का कृषि विभाग के अधिकारी डा. विजय ठाकुर द्वारा निवारण किया गया और कम लागत में उन्नत कृषि के टिप्स दिए गए, ताकि किसान वर्ष 2022 तक अपनी आय को दोगुना कर सकें।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post ननखड़ी में किसानों बागबानों को दिए टिप्स appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment