Show your support

Monday, May 28, 2018

गेयटी में देखें हिल्स क्वीन की खूबसूरती

शिमला  —शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर की आर्ट गैलरी एक बार फिर से कला पे्रमियों के लिए सज गई है। इस बार की प्रदर्शनी की खास बात यह है कि इसमें किसी एक या दो कलाकारों की नहीं बल्कि एक साथ 29 चित्रकारों के चित्र एक ही गैलरी में कला प्रेमियों को देखने के लिए मिल रहे हैं। प्रदर्शनी में जिन चित्रकारों ने अपने चित्र शामिल किए हैं वे केवल प्रदेश से ही नहीं बल्कि प्रदेश से बाहर से भी हैं। इन चित्रकारों ने इन चित्रों को शिमला राज्य संग्राहलय में लगी चित्रकला वर्कशॉप के दौरान तैयार किया है और अब इन्हें गेयटी की आर्ट गैलरी में कला प्रेमियों के लिए सजाया गया है। प्रदर्शनी में लगे चित्रों को देखने के लिए  कला प्रेमियों की भीड़ गेयटी में उमड़ रही है। चित्रकला प्रदर्शनी में लगाए गए चित्रों में भगवान बुध के साथ ही भगवान गणपति सहित प्रकृति के सुदंर नजारों के साथ ही आम जीवन की झलक इस प्रदर्शनी में देखने को मिल रही है। चित्रकला प्रदर्शनी में जिन चित्रकारों के चित्र शामिल किए गए हैं उनमें प्रो. हित चटर्जी, राजेंद्र कुमार, डा. भादर सिंह, डा. अमित कंवर, डा. मुजीब हुसैन, सौम्या शर्मा, शिप्रा राणा, नीरज, प्रतीक, मनीषा, दिशा, पिक्की, नमिता, नेहा, पूरन, नीलम, शगुन, आदित्य , अरविंद्र, अंबिका, साहिल सिंह, प्रेरणा, जश्नदीप कौर, अंजलि, सुष्मिता और जमुना सहित अन्य चित्रकार शामिल हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post गेयटी में देखें हिल्स क्वीन की खूबसूरती appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment