रामपुर बुशहर —राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में शनिवार को बैग लैस दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं स्कूल में इस दिन का लाभ उठाते छात्रों की छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने के लिए गायन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा छठीं से लेकर जमा दो के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस बात की जानकारी देते हुए रसायन विज्ञान प्रवक्ता व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी शिखा शर्मा ने बताया कि गायन प्रतियोगिता में छठी कक्षा की छात्रा वर्षा, लक्ष्मी, ऐरिका, प्रिंजल और सातवीं कक्षा की मुस्कान व लता ने फिल्मी गाने व भजन पेश किए। ललित मोहन ने चुटकुले सुना कर सबको खूब हंसाया। आठवीं कक्षा के अख्तर अली ने पंजाबी गीत और सुनील व दीपक ने पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। नौवीं कक्षा के छात्र अजीत, संदीप, ग्यारवीं के छात्र अनिल व छात्रा सिमरन, बारहवीं कक्षा के रोहित व योगराज आदि ने गाने सुनाए। इसके बाद प्रियंका, अंजलि, चेतन आदि छात्रों ने फिल्मी गानों पर सुंदर नृत्य किया।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post चुटकुले सुना कर सबको हंसाया appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment