Show your support

Monday, May 28, 2018

पानी का पचड़ा… कंट्रोल रूम में घुसी जनता

शिमला  —शिमला में पानी की किल्लत विकराल हो गई है। शहर में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई है। जनता पानी की बूंद-बूंद को तरस रही है। शहर में सात-आठ दिन बाद भी पानी की सप्लाई न होने से जनता के सब्र बांध टूटने लगा है। गुस्साई जनता सड़कों पर उतरने लगी है। पेयजल किल्लत से त्रस्त लोगों ने रविवार को शिमला में नगर निगम कंट्रोल रूम का घेराव किया। इस दौरान गुस्साई जनता ने नगर निगम के कंट्रोल रूम के बाहर और भीतर जमकर नारेबाजी की और अपना रोष व्यक्त किया। लोगों का आरोप है कि उन्हें सात-आठ दिन बाद भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। डिमांड पर टैंकर भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में जनता को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। गुस्साई जनता दो घंटे तक कंट्रोल रूम में डटी रही। हालांकि शुरूआत में जनता में भारी रोष था, जिसका उन्होंने प्रदर्शन भी किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। शिमला में भारी पेयजल संकट को लेकर यह दूसरा धरना-प्रदर्शन है। बीते शनिवार को भी अपर चैप्सली के लोगों ने सड़क पर उतर कर निगम प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जताया था।

खरीदकर पानी पी रहे लोग

शिमला में पेयजल किल्लत विकराल हो गई है। जनता को पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। पानी के लिए लोग प्राकृतिक पेयजल स्रोतों व हैंडपंप के चक्कर काट रहे हैं।

पानी की बंदर-बांट

समरहिल वार्ड की पार्षद शैली शर्मा ने आरोप लगाया कि शहर में पानी की बंदर बांट हो रही है। वीवीआईपी क्षेत्रों में रोजाना पानी की सप्लाई हो रही है, जबकि कई क्षेत्रों में जनता को सप्ताह में एक दिन भी पानी नहीं मिल पा रहा है। उनका आरोप है कि पानी को लेकर राज्य सरकार व नगर निगम प्रशासन गंभीर नहीं है।

शिमला में पहली मर्तबा विकट स्थिति

विरोध-प्रदर्शन के दौरान लोगों को कहते हुए सुना गया कि शिमला में पेयजल संकट की स्थिति पहली मर्तबा इतनी विकट हुई है। जनता को पानी की बूंद-बूंद को तरसना पड़ रहा है। यह विकट स्थिति नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई है।

पेयजल वितरण पर भी उठाए सवाल

जनता ने नगर निगम शिमला को पेयजल वितरण पर भी सवाल उठाए हैं। जनता का आरोप है कि शहर की जरूरत 40 से 42 एमएलडी की है। शहर में रोजाना 20 एमएलडी पानी मिल रहा है। ऐसे में क्यों जनता को सात-आठ दिन तक पानी नहीं मिल पा रहा है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post पानी का पचड़ा… कंट्रोल रूम में घुसी जनता appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment