रोहडू – डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर सावड़ा के छात्रों का सीबीएसई 12वीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन रहा। इस परीक्षा में विद्यालय के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के 65 छात्रों नें परीक्षा दी। जिसमें सभी छात्रों नें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा यशिका ठाकुर व एश्वर्या मुखिया ने जीव विज्ञान विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस परीक्षा में यशिता ठाकुर 92.2, ऐश्वर्या मुखिया 91.2 तथा अनमोल शर्मा 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के विज्ञान संकाय में 18 छात्रों नें 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। वाणिज्य संकाय में ऋत्विक सैणी ने 89, भानू मच्छान 85 तथा वरूण खिमटा 83 प्रतिशत अंक के साथ क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में 13 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के 47 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ यह परीक्षा उतीर्ण की। विद्यालय से जारी प्रैस विज्ञप्ति में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने छात्रों की इस उपलब्धि पर छात्रों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post सीबीएसई 12वीं के परिणाम में डीएवी सरस्वती का दबदबा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment