मतियाना – प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई बैग फ्री डे की अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के स्कूलों में शनिवार को विद्यार्थी बिना बैग के ही पंहुचे। पहले बैग फ्री दिवस के दिन बच्चों को ना तो पढ़ाई की ंिचंता सता रही थी और ना ही स्कूल में शिक्षकों का डर। स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के मानसिक तथा शारीरिक तनाव को कम करने तथा खेल, कला व सांस्कृतिक विषयो मे रूची बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने हर माह के अंतिम शनिवार को सभी सरकारी स्कूलों में बैग फ्री दिवस मनाने के आदेश विभाग को जारी किये है। इसी कड़ी के अतर्गत माहेश्वरी देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मतियाना में स्कूल के प्रधानाचार्य रामलाल डोगरा की अध्यक्षता में बैग फ्री दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पाठशाला में बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिता, पैंटिंग प्रतियोगिता के अलावा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। भाषण में विक्रम कंवर ने पहला और प्रियंका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य रामलाल डोगरा व शिक्षक अजय विशिष्ट द्वारा बच्चों को बैग फ्री दिवस के विषय पर जानकारी दी गई और विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post पहले बैग फ्री दिवस पर बच्चों ने मचाई धूम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment