ठियोग – जिला शिमला के प्रतिष्ठित स्कूलों में कोटखाई के बाघी रूटस कंट्री स्कूल का सीबीएसई परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा है। स्कूल के प्रबंधक सुनील रौहटा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के 17 छात्रों ने मैरिट में परीक्षा पास की है और 45 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इससे समूचे स्कूल में उत्साह का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि रूटस कंट्री स्कूल का परीक्षा परिणाम हर वर्ष बेहतर रहा है और स्कूल से काफी अधिक संख्या में बच्चे मैरिट लिस्ट में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कला संकाय की अंबिका किराटा ने 90 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि वंशिका मेहता ने 88 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के छात्र जिगमेध ने 85 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य संकाय में साहिल शर्मा ने 82 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थाना पूजा कालटा ने, दूसरा स्थान व सोनाली रोहटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं विज्ञान विभाग में विशाल शर्मा 80 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान, अक्षत नेगी ने दूसरा स्थान व वैशाली थाप्टा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधक सुनील रौहटा ने सभी शिक्षक वर्ग के कठिन परिश्रम की सराहना की तथा छात्र एवं छात्राओं को अच्छे परीक्षा परिणाम को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से अंबिका किशटा को पोलिटिकल साइंस में सौ में से 99 प्रतिशत अंक लेने पर व वंशिका मेहता को ज्योग्राफी में सौ में से 98 प्रतिशत अंक लेने पर दोनों छात्राओं एवं अध्यापकों की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। सुनील रौहटा ने कहा कि रूटस कंट्री स्कूल के मेधावी छात्रो ने हमेशा स्कूल का नाम रोशन किया है।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post सीबीएसई परीक्षा में छाए रूट्स कंट्री स्कूल के छात्र appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment