Show your support

Tuesday, May 29, 2018

जवाहर नवोदय स्कूल में छाए 12वीं के छात्र

ठियोग  – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा बारह के 2017-18 सत्र के परीक्षा परिणामों में जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन काबिले तारीफ  रहा। मार्च-अप्रैल 2018 में हुई एआईएसएससीई परीक्षा 2018 में विद्यालय के कुल 79 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम के साथ इन छात्र छात्राओं ने विद्यालय के साथ साथ अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। परिणामों की गुणवत्ता इस तथ्य से आंकी जा सकती है विद्यालय के छह विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 55 विद्यार्थियों ने 75 से 90 प्रतिशत के बीच जबकि केवल 17 विद्यार्थियों ने 60 से 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में कुमारी नेहा पंटा ने 94 प्रतिशत वाणिज्य संकाय में कुमारी विभाग ने 95.4 प्रतिशत एवं होटल एंड टूरिज्म संकाय में कुमारी पायल ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ अपने अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किए। इसके अलावा विज्ञान संकाय की कुमारी संध्या 88.2 प्रतिशत कुमारी श्रुति नेगी 88 प्रतिशत जबकि वाणिज्य संकाय की कुमारी मुस्कान 95.2 प्रतिशत एवं कुमारी कृतिका 91.2 प्रतिशत तथा होटल एंड टूरिज्म संकाय की खेम राज ने 90 प्रतिशत अंक के साथ सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का विषयवार औसत क्रमशः हिंदी में 87.25, अंग्रेजी में 80.53, भौतिकी में 80.41, रसायन में 70.95, जीव विज्ञान में 88.36, गणित में 69.64, कम्प्यूटर विज्ञान में 86.25, अर्थशास्त्र में 91.87, लेखा में 70.03, व्यायसायिक अध्ययन में 73.18, इतिहास में 71.06, फूड प्रोडक्शन तीन में 81.22, फूड प्रोडक्शन 4 में 88.22 एवं पेंटिंग में 90.63 प्रतिशत रहा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post जवाहर नवोदय स्कूल में छाए 12वीं के छात्र appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment