Show your support

Saturday, May 26, 2018

गेट से अंदर आने में लगे 10 मिनट

आईजीएमसी परिसर में आए दिन लग रहा जाम बना मुसीबत

शिमला – इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज में लगने वाला जाम दिन व दिन मरीजों पर भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को भी अस्पताल के गेट के पास सुबह नौ से 11 बजे तक गाडि़यों की इतनी भीड़ देखने को मिली कि यहां पर एंबुलेंस तक को रास्ता नहीं मिल पा रहा था। आईजीएमसी के गेट से कुछ ही दूरी पर खड़ी एंबुलेंस को भी अस्पताल के अंदर पहुंचने के लिए लगभग 10 से ज्यादा मिनट लगे, जबकि जाम न होने पर मरीज को एक मिनट में ही अस्पताल के अंदर तक पहुंचाया जा सकता था। उल्लेखनीय है कि आईजीएमसी में जाम की समस्या से निपटने के लिए कई प्लान बनाए गए हैं, लेकिन वे केवल अभी तक फाइलों तक ही सीमित हैं। हैरानी कि बात है कि अस्पताल के आसपास जिला व अस्पताल प्रशासन ने गाडि़यां पार्क न करने को लेकर निर्देश जारी किए थे, लेकिन हैरानी की बात है कि वर्तमान में भी अस्पताल के परिसर और गेट के आसपास स्टाफ और स्थानीय लोगों द्वारा गाडि़यां पार्क की जाती है। अवैध रूप से गाडि़यां पार्क करने वालों के खिलाफ अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।  यहां रोजाना सुबह लगने वाला जाम मरीजों व पैदल चलने वाले लोगों के लिए किसी दिक्कत से कम नहीं है। यहां कई दुर्घटनाएं भी पेश आ चुकी हैं। आईजीएमसी में रेहड़ी-फड़ी और अवैध रूप से गाडि़यां पार्क करने वालों वालों का राज रहता है।

वन-वे नहीं बना

आईजीएमसी के मार्ग को वन-वे करने का प्रोजेक्ट भी ढीला पड़ गया है। जिला प्रशासन ने दावा किया था कि संजौली से आईजीएमसी तक के मार्ग को गाडि़यों के लिए वन-वे किया जाएगा, लेकिन इस योजना को अभी तक अंतिम स्वरूप नहीं दिया गया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post गेट से अंदर आने में लगे 10 मिनट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment