रामपुर बुशहर – रामपुर में मांगों को लेकर सैकड़ों डाक सेवक सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार को हड़ताल पर डटे ग्रामीण डाक सेवकों ने सड़कों पर उतर कर केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जीडीएस रामपुर मंडल की हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल महासचिव जयचंद भैक ने की। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे सैकड़ों ग्रामीण डाक सेवकों ने पोस्ट आफिस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के बाद रामपुर बस अड्डे से लेकर बाजार होते हुए रोष रैली निकाली। यूनियन ने ऐलान करते हुआ कहा है कि जब तक डाक सेवकों की मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से देश के दो लाख 73 हजार ग्रामीण डाक सेवक मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी रामपुर, आनी, निरमंड, कुमारसैन और किन्नौर के डाक सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर डाक विभाग कार्यालय रामपुर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण डाक सेवक पोस्टल यूनियन सर्किल के प्रदेशाध्यक्ष अनिल कश्यप ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के करीब दो वर्ष चार माह 23 दिन बीते जाने के बाद भी सरकार और डाक विभाग कमलेश कुमार कमेटी की सिफारिशों को लागू नहीं कर रहा है। पोस्टल स्टाफ को एरियर का भुगतान भी हो चुका है, लेकिन ग्रामीण डाक सेवक अभी भी इस लाभ से वंचित हैं। यूनियन बीते लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की गुहार लगा रही है, लेकिन सरकार डाक सेवकों के हितों को लेकर कोई निर्णय नहीं ले रही। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक डाक सेवकों की मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। विरोध प्रदर्शन में देवदत्त शर्मा, नरेंद्र भलूनी, प्रमोद, राजेंद्र, कृष्ण ठाकुर, मुकेश शर्मा, शशि, प्रतिभा, लता, नीलम और विनोद ठाकुर के अलावा कई अन्य अन्य मौजूद रहे।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे डाक सेवक appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment