Show your support

Friday, March 9, 2018

वनों के लिए पौध तैयार करने के टिप्स

शिमला –हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, पंथाघाटी में ‘माइकोराइजा का वानिकी में महत्त्व एवं कीट पतंगों और बीमारियों का पर्यावरण हितैषी प्रबंधन’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमाचल वन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों और महाविद्यालयों से आएं करीब 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्राथमिकता माइकोराइजा के उपयोग द्वारा शंकुधारी वनों की स्वस्थ पौधशाला को तैयार करना और उत्तर-पश्चिम हिमालय क्षेत्रों के वनों में कीट पतंगों और बीमारियों की बढ़ती घटनाओं पर प्रकाश डालना और इनके प्रबंधन पर प्रदेश के विभिन्न हितकारकों में जागरूकता पर बल देना था। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षण  समन्वयक डा. अश्वनी तपवाल, वैज्ञानिक एवं प्रभागाध्यक्ष, वन बचाव प्रभाग ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया अैर प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण दिया। इसके बाद निदेशक हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला डा. वीपी तिवारी ने पौधशाला में बिजाई के दौरान कृत्रिम माइकोराइजल कवक के प्रयोग पर बल दिया तथा बताया कि यह अंकुरित पौधों की अच्छी बढ़ोतरी के लिए मददगार साबित होगा। उनकी यह भी राय थी कि समय रहते वनों में कीट पंतगों एवं बीमारियों की पहचान करने से भविष्य में उनके द्वारा होने वाले प्रकोपों से बचा जा सकता है। उन्होंने मुख्य रूप से हिमाचल वन विभाग से आए हुए प्रतिभागियों को कीट पंतगों एवं बीमारियों के प्रबंधन की सलाह दी। तकनीकी सत्र में वैज्ञानिक डॉ अश्वनी तपवाल ने माईकोराइजल कवक का टॅल पौध स्टॉक तैयार करने के महत्व को बताया और वानिकी पौधशाला के मुख्य कीट पंतगों एवं बीमारियों के कारणों पर भी प्रकाश डाला।  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. टीएन लखनपाल ने वानिकी में माइकोराइजा का जड़ सड़न रोग नियंत्रण के रूप में उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। डा. रंजीत सिंह एवं डा. पवन कुमार  ने वर्तमान परिवेश में कीट पंतगों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया अैर उनके पर्यावरण हितैषी प्रबंधन में उपयोग होने वाली तकनीकों पर चर्चा की।

बड़ागांव का दौरा

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने संस्थान की बड़ागांव पौधशाला का दौरा भी किया। वहां पर प्रतिभागियों को शंकुधारी पेड़ों की आधुनिक तकनीकों से पौध तैयार करने पर वैज्ञानिक पीतांबर सिंह नेगी ने विस्तार से जानकारी दी।

The post वनों के लिए पौध तैयार करने के टिप्स appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment