Show your support

Friday, March 9, 2018

‘बेटी है अनमोल’ पर किया जागरूक

नेरवा, चौपाल – बाल विकास परियोजना विभाग चौपाल द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय केदी में महिला दिवस मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (नागरिक) चौपाल मुकेश रिपासवाल ने की। जिला परिषद सदस्य नेरवा वार्ड वीना पोटन समारोह की मुख्यातिथि रहीं। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी चौपाल एचडी भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि मुकेश रिपासवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना व वंदे मातरम् के गायन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किए गए। समेकित बाल विकास सेवा परियोजना की विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गीतों व नाटकों के माध्यम से सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं व सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी चौपाल एचडी भाटिया ने विभाग के तहत चलाई जा रही योजनाओं बेटी है अनमोल, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, माता शबरी योजना व महिला सशक्तिकरण योजना की विस्तृत जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को महिला स्वरोजगार योजना व स्वयं सहायता समूहों के गठन के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

The post ‘बेटी है अनमोल’ पर किया जागरूक appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment