नेरवा-चौपाल – विश्व महिला दिवस के मौके पर एक महिला ने महिला शक्ति का प्रदर्शन करते हुए नेरवा में सरे बाजार एक मजनूं की धुनाई कर डाली। महिला के इस प्रदर्शन पर पुराना बस स्टैंड के समीप बाजार में तमाशबीनों भीड़ लग गई। हुआ यूं कि पुराना बस अड्डा नेरवा स्थित बांबे हेयर ड्रेसर की दुकान के सामने बीच सड़क एक महिला ने एक व्यक्ति पर एकाएक लात घूंसों की बौछार कर डाली। महिला गुस्से में इतनी आग बबूला थी कि किसी की भी युवक को छुड़ाने की हिम्मत तक नहीं हुई। लोगों की समझ में नहीं आ रहा था कि माजरा क्या है। करीब पांच मिनट की धुनाई के बाद युवक जैसे-कैसे जान छुड़ाकर भाग निकला। युवक के भागने के बाद महिला ने खुलासा किया कि वह बिजमल पंचायत की रहने वाली है, उसे एक व्यक्ति प्रतिदिन रात को फोन करता था व अश्लील बातें करता था। उसने गांववासियों को जब मोबाइल नंबर दिखाया तो उन्होंने बताया कि यह नंबर थरोच निवासी का है, जो कि पंचायत बिजमल के ही किसी व्यक्ति की गाड़ी चलाता था। आज यह महिला नेरवा आई थी व किसी ने बता दिया कि बाजार में घूम रहा यही वह युवक है। बस फिर क्या था। महिला ने आव देखा ना ताव युवक की सरे बाजार धुनाई शुरू कर दी। महिला के इस कदम की घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तारीफ करते हुए चुटकियां ली कि इससे कई आशिकों के कीड़े मर गए होंगे।
The post नेरवा में सरे बाजार मजनूं की धुनाई appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment