शिमला – शिमला नर्सिंग कालेज में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिला दिवस कार्यक्रम में नर्सिंग की छात्राओं ने इफ यू वाट दी चेंज देन बी चेंज का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में छात्राओं के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिंगिंग स्पर्धा में जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा तृप्ती ने प्रथम हासिल किया। डांसिंग में जीएनएम तृतीय वर्ष की नेहा, लघु नाटिका में जीएनएम द्वितीय कक्षा, स्लोगन में बीएससी प्रथम वर्ष की शिवानी और पोस्टर में जीएनएम तृतीय वर्ष की शिवानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीएनएम तृतीय वर्ष की तृप्ती ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा सेंट बीड्स कालेज में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कालेज की छात्राओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को बतलाया गया कि कैसे नियमित टेस्ट करवा कर इससे बचा जा सकता है।
The post डांसिंग में नेहा, स्लोगन में शिवानी फर्स्ट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment