शिमला – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिमला के पोटमार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को ई-ज्ञान केंद्र की सौगत दी गई है। निजी दूर संचार कंपनी आइडिया ने इसको गुरुवार को स्कूल में स्थापित किया। स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर (सर्वशिक्षा अभियान) आशीष कोहली ने इसका शुभारंभ किया। इस केंद्र के स्थापित होने से स्कूल की छात्राएं अपने मोबाइल, लैपटाप पर उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक वीडियो देख सकेंगी। प्रदेश में अब तक यह पहला ऐसा केंद्र हैं, जहां बिना निःशुल्क छात्राएं इसका लाभ उठा सकेंगी। वहीं, कंपनी द्वारा दूसरा ई-ज्ञान केंद्र गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्कड़ बाजार में स्थापित किया जाएगा। गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर में ई-ज्ञान केंद्र स्थापित करने से यहां की छात्राएं अपने विषयों को भी वीडियो के माध्यम से समझ सकेंगे। हिमाचल में इस तरह के किसी भी कंपनी का यह पहला केंद्र है। शिमला के पोर्टमोर स्कूल में यह केंद्र करीब 2.5 लाख की लागत से बनाया गया है। इसके लिए यहां एक सर्वर स्थापित किया गया है, जिस पर पाठ्यक्रमों से संबंधित विभिन्न विषयों से संबंधित वीडियो उपलब्ध है। इसकी सहायता से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व कृषि जैसे महत्त्वपूर्ण वीडियो उपलब्ध है। इस केंद्र की खासियत यह है कि इसका इस्तेमाल बिना किसी इंटरनेट कोई भी अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप या अन्य वाई-फाई डिवाइस से कर सकते हैं। कंपनी के एचआर गौरव कपूर ने कहा है कि विद्या हर बेटी का अधिकार नामक प्रोजेक्ट के तहत यह ई-ज्ञान केंद्र स्थापित किया गया है।
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दिखाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम शिमला के कई स्कूलों में लाइव दिखाया गया। शिमला के पोर्टमोर स्कूल में इस कार्यक्रम को लाइव प्रसारित करने के लिए पूरे इंतजाम किए गए थे। यहां स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को पूरी तत्परता के साथ देखा। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार सूद सहित अन्य शिक्षक व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूल में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण पर भी चर्चा की गई।
The post पोर्टमोर में ई-ज्ञान केंद्र स्थापित appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment