राज्य स्तरीय साहित्यिक समारोह में लघु डाक्यूमेंटरी से किया प्रहार
शिमला – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा ऐतिहासिक गेयटी थियेटर शिमला में राज्य स्तरीय साहित्यिक सामरोह का आयोजन किया गया। दो सत्रों में चले इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से 50 के करीब साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ डा. पूर्णिमा चौहान सचिव, भाषा-संस्कृति एवं प्रशासनिक सुधार, हिमाचल प्रदेश सरकार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं में असमानता पर आधारित लघु डाक्युमेंटरी भी दिखाई गई। इन योजनाओं पर कार्य करते हुए महिलाओं से लिए साक्षात्कार के दौरान उनके साथ हो रहे भेदभाव व अत्याचार के कई अनुभवों को साझा करते हुए उदाहरण प्रस्तुत किए। रूपाली ठाकुर निदेशक भाषा एवं संस्कृति ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह के प्रथम सत्र में डा. रेखा वशिष्ठ द्वारा ‘ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दशा और दिशा’ तथा डा. पुष्प लता ‘महिलाओं को समानता समग्र समाज का विकास’ विषय पर आलेख पढे़ और अन्य आमंत्रित साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों ने इन पर चर्चा करते हुए सारगर्भित विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता मनीषा नंदा, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं निजी सचिव (मुख्यमंत्री) प्रदेश सरकार ने की। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए कवियों व कवियत्रियों ने महिलाओं की विभिन्न चुनौतियों पर रची रचनाएं सुनाकर महिला दिवस को सार्थक किया। राजकीय उच्च विद्यालय लक्कड बाजार, लालपानी, चौड़ा मैदान, छोटा शिमला, कैथू और जाखू से आमंत्रित छात्रों से प्रश्नोत्तरी में सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गए।
The post गेयटी में महिलाओं से भेदभाव पर चोट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment