Show your support

Friday, March 9, 2018

पुरुष से मुकाबला नहीं  सहयोगी बनें महिलाएं

विद्युत बोर्ड मुख्यालय  परिसर में महिला दिवस पर किया आह्वान

शिमला  – प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा गुरुवार को बोर्ड मुख्यालय परिसर कुमार हाउस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दिवस के दौरान बोर्ड लिमिटेड में कार्यरत महिलाओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। विद्युत बोर्ड के उपनिदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने बताया कि इस दिवस पर महिलाओं के मनोरंजन के लिए खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महिला दिवस का मोटो पै्रस फॉर प्रोग्रेस रखा गया था। विद्युत बोर्ड की कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) कुमद सिंह ने बोर्ड लिमिटेड में कार्यरत सभी महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी प्रदान की। इस अवसर पर प्रदेश की समाजसेवी, लेखक और प्रेरक मीनाक्षी चौधरी कंवर ने कहा कि महिला को पुरुष के साथ मुकाबला करने की बजाय एक सहयोगी की भूमिका निभानी चाहिए। सायबर क्राइम अंगेस्ट वूमेन नामक विषय पर चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक शुभ्रा तिवारी ने कहा कि जहां आधुनिक समाज ने हमें ढेर सारी सुविधाएं भी दी हैं, वहीं थोड़ी सी असावधानी सायबर क्राइम को जन्म देती है। मशहूर महिला वकील और महिला काननू संबंधी विशेषज्ञ सिमरत बेदी ने कहा कि महिलाओं की रक्षा के लिए बहुत से कानून बने हैं, लेकिन इनकी जानकारी आम महिला को नहीं है। मुख्य अभियंता पीटीसीएल ई. भारती सम्बयाल ने अपने तमाम जिन्दगी के अनुभवों से महिलाओं को रू-ब-रू करवाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के निदेशक (सिविल) ईं. पवन कोहली व निदेशक (तकनीकी) ईं. बीएम सूद भी उपस्थित थे। बोर्ड मुख्यालय परिसर की लगभग 200 महिला कर्मचारियों ने इस समारोह में भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुए रस्सा-कस्सी मुकाबले में कुमार हाउस टीम ने विद्युत भवन टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया। कुमार हाउस टीम का नेतृत्व टीम की कप्तान चित्रा कंवर ने किया, जबकि विद्युत भवन की टीम का नेतृत्व देवा जोशी ने किया।

 

The post पुरुष से मुकाबला नहीं  सहयोगी बनें महिलाएं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment