Show your support

Saturday, March 10, 2018

दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई मांगी

 शिमला —संयुक्त पटवारी कानूनगो महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। महासंघ के प्रदेश महासचिव हेमराज शर्मा की अगवाई में पटवारी-कानूनगों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से शिमला के धामी एवं कांगड़ा के इंदौरा में पटवारियों के साथ हुई अभद्रता के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने नायब तहसीलदारों में कानूनगो का पदोन्नति कोटा बढ़ाने, सी श्रेणी के एसडीएम कार्यालय में कानूनगो का पद सृजित करने, क्षेत्रीय कार्यालयों में बिजली-पानी सरकारी तौर पर उपलब्ध करवाने और पटवारी भर्ती के लिए नए बैच बिठाने जैसे मामलों को भी हल करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने अभद्रता मामले में पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार केडी मेहता, शिमला से वेद  शर्मा, भीषम  देव, बिलासपुर से ठाकुर दास, बाबूराम, मंडी से मोती राम आदि शामिल रहे।

The post दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई मांगी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment