ठियोग —ठियोग नगर परिषद के दो नंबर वार्ड में स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर पार्षद कमला शर्मा ने एसडीएम ठियोग को एक ज्ञापन सौंपा है। नगर परिषद पार्षद कमला शर्मा ने कहा है कि ठियोग कस्बे के वार्ड नंबर दो जनोगघाट में तीन आदमियों ने अलग-अलग तीन जगह पर नगर परिषद की जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि जनोग घाट में राजेंद्र शर्मा ने अपनी दुकान को पीछे की ओर 15 फुट बढ़ा लिया है। उन्होंने कहा कि जनोगघाट में नगर परिषद द्वारा एक वर्षा शालिका का निर्माण जनहित में किया गया था, परंतु नगर परिषद द्वारा इसे राजेंद्र शर्मा को किराए पर दे रखा है और वर्षा शालिका के न होने से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनोगघाट में ही मंदिर ठाकुर की स्पेयर पार्ट की दुकान है उसने भी अपनी दुकान के ऊपर की दूसरी मंजिल तैयार कर दी है जबकि वह पहले ही नगर परिषद का किराएदार नहीं है। उन्होंने कहा कि जनोगघाट में ही नरेश वर्मा जिन्होंने हाल ही में रातो-रात विशाल मोटर के साथ लोहे का ढारा खड़ा कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड में हो रहे अवैध अतिक्रमण के तीनों मामलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
The post अतिक्रमण को लेकर एसडीएम से शिकायत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment