Show your support

Saturday, March 10, 2018

पीएम का पुतला फूंका

नेरवा, चौपाल —चौपाल यूथ कांग्रेस की एक बैठक चौपाल में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  इस दौरान केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ  आवाज बुलंद की गई। बैठक में भू-राजस्व की धारा 118 के संशोधन के खिलाफ आवाज उठाई गई। समस्त कार्यकर्ताओं ने धारा 118 के संशोधन का जमकर विरोध किया। बैठक के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनीष ठाकुर के नेतृत्व में चौपाल बाजार में जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री के खिलाफ  नारेबाजी की व बाजार चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। पुतला फूंकते समय पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास भी किया व इस दौरान पुलिस के कार्यकर्ताओं के साथ छीनाझपटी भी हुई। चौपाल थाने में गैरकानूनी तौर पर जुलूस निकलने पर प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धारा 118 में संशोधन के खिलाफ  एसडीएम चौपाल मुकेश रिपासवाल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, महासचिव विनोद जिंटा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव धीरेंद्र चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश जिंटा, नाग चंद तुलीयान आदि मौजूद रहे। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि बिना पूर्व सूचना व बिना अनुमति पुतला फूंकने व अस्पताल मार्ग को बंद करने पर आठ लोगों को नामजद कर आईपीसी की धारा 341, 336, 143 व 186 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। इन गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ  वीडियो की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

The post पीएम का पुतला फूंका appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment