Show your support

Friday, March 9, 2018

महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

शिमला – जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय चौड़ा मैदान के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कालेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. मनोज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारत देश में महिलाएं उच्च पदों पर कार्य करते हुए अपनी प्रशासनिक प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सुमित्रा महाजन, लोकसभा अध्यक्ष सीता रमण जैसी महिलाएं अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है तो समाज को जागरूक करने की। समाज में स्वच्छ व सुंदर मानसिक सोच विकसित करने के लिए हमारी युवा पीढ़ी सुशिक्षित होकर समाज में जो रूढि़वादिता व अंधविश्वास अभी भी व्याप्त है उस चोले को उतारकर सभ्य समाज के निर्माण में अहम भूमिका अदा करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

The post महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment