प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य इंदु वर्मा ने विधायक को चेताया
ठियोग – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य व ठियोग महिला जागरूकता मंच की संस्थापक इंदु वर्मा ने कहा है कि महिलाओं ने आज अपने आप को इतना सुदृढ़ कर लिया है कि महिलाओं को किसी के आगे झुकने की आवश्यकता ही नहीं रही है। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा महिलाएं शिक्षित हुई हैं, जिससे समाज में भी महिलाओं को अधिक सम्मान मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि विस चुनाव में ठियोग में भाजपा प्रत्याशी की हार दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसे हम सभी स्वीकार करते हैं। इंदु वर्मा ने कहा कि लोगों के बीच पहले भी रहे हैं और अब भी लोगों के हर सुख-दुःख में शामिल रहेंगे। इंदु वर्मा ने स्थानीय विधायक राकेश सिंघा को लेकर भी कहा कि धरना-प्रदर्शन से हर काम नहीं होते लोगों ने जिसके लिए उन्हें वोट दिया है उम्मीद है कि वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। गुरुवार को ठियोग में महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ठियोग कुमारसैन द्वारा आयोजित किए गए शानदार कार्यक्रम में ठियोग व कुमारसैन से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। खासतौर से लोक गायिका बसंती देवी की नाटियों ने खूब रौनक लगाई। इंदु वर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है और खासतौर से महिलाओं को हर क्षेत्र में विशेष सम्मान दिया जा रहा है। इस अवसर ठियोग महिला मंडल मोर्चा की अध्यक्ष अनिता वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा अधिक संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों में जिला परिषद सदस्यों, भाजपा नगर परिषद ठियोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा पंचायतों के महिला मंडलों सहित कई अन्य प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से भाग लिया। ठियोग के वैंकेट हाल में भाजपा महिला मोर्चा मंडल ठियोग द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंदु वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ठियोग की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महिलाओं का ज्यादा योगदान है। उन्होंने महिलाओं के लिए दिए जाने वाले आरक्षण को भी मोदी सरकार की देन बताया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्य की सराहना की और कहा कि सरकार कई योजनाएं महिलाओं के लिए ला रही है। विभिन्न पंचायतों से आई महिला मंडलों ने पहाड़ी नाटियों से कार्यक्रम में और रौनक लगा दी। इस दौरान विभिन्न जगहों के महिला मंडलों की महिलाओं के अलावा सैंज, सौंथल, धर्मपुर, भराड़ा आदि के महिला मंडलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिसमें पहाड़ी नाटियों पर महिलाओं ने खूब ठुमके लगाए। इस अवसर पर ठियोग भाजपा महिला मोर्चा ठियोग मंडल की अध्यक्ष अनिता वर्मा, संधू वार्ड की जिप सदस्य वंदना मेहता, नप ठियोग की अध्यक्ष शांता शर्मा, उपाध्यक्ष ललिता सूद, शीला वर्मा, प्रधान सुशीला शर्मा, महेंद्रा खाची, मंजुला अत्री, भगवती शर्मा के अलावा कई अन्य महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर लोक गायिका बसंती देवी, रोशनी जस्टा के अलावा अन्नया चंदेल शड़ी मतियाना, दिव्यानी कंवर, ज्योतिका कथोग, आशिका सरोग से इन्हें सम्मानित किया गया।
The post ठियोग में धरना-प्रदर्शन छोड़ो, काम करो appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment