शिमला —राजधानी शिमला में हिंदू नववर्ष का आगाज बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर गेयटी थियेटर में हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी, शिमला, ठाकुर जगदेव चंद शोध संस्थान, नेरी, हमीरपुर एवं संस्कार भारती, हिमाचल प्रदेश द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत् 2075 के उपलक्ष पर कार्यक्रम किया गया। इस समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तो वही सुरेश भारद्वाज शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि और संजीवन कुमार प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम के मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति में नव संवत्सर परंपरा विषय पर डॉ. कृष्ण मोहन पांडेय और भारतीय कालगणन विषय पर डा. ओम प्रकाश शर्मा द्वारा शोध पत्र पढ़े गए। इसके अलावा रुपेश्वरी शर्मा द्वारा बारहमासा गीत और डॉ. सूरत ठाकुर और नरेंद्र ठाकुर द्वारा चैत्र मास गीत प्रस्तुत किए गए।
The post शिमला में धूमधाम से हुआ हिंदू नववर्ष का आगाज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment