नेरवा/चौपाल —मित्र मंडल नेरवा, व्यापार मंडल व महामाया डुंडी मंदिर कमेटी के सौजन्य से नेरवा के प्रतिष्ठित महामाया डुंडी मंदिर में चैत्र नवरात्र व हिंदू नववर्ष के आगमन पर एक विशाल भंडारे व जागरण का आयोजन किया गया। शनिवार सायं जहां हजारों लोगों ने मां को समर्पित भंडारा ग्रहण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, सागर म्यूजिकल ग्रुप घुमारवीं के कलाकारों ने जागरण के दौरान पूरी रात ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद करीब डेढ़ हजार लोग भक्ति रस में डूब कर पूरी रात थिरकने को मजबूर हो गए। जागरण का शुभारंभ मां की ज्योति को प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद म्यूजिकल ग्रुप के मुखिया सागर ने गणेश वंदना के साथ जागरण संध्या प्रारंभ कर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेश कर मां का गुणगान किया। इसके उपरांत टीवी कलाकार सुरेश राठौर ने सारी रात तेरे गुण गाऊं, मैय्या दे-दे शक्ति, प्यारी लगदी ओ प्यारी लगदी मिंजो कांगड़े वाली मां, मैय्या जी तेरे कुन्ड्लुएं कुन्ड्लुएं बाल, भोले दी बारात चड़ी गज-बज के सारेयां ने भांग पीती रज-रज के व शिरडी वाले साई बाबा आया है तेरे दर पे सवाली आदि भक्ति रस से परिपूर्ण प्रस्तुतियां पेशकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। अंत में बारी थी आल राउंडर महिला कलाकार सीमा शुक्ला की। सीमा ने स्टेज संभालते ही परंपरागत पहाड़ी धुनों पर मन्दरां दा नजारा हो शेरां वाली, मेले जाना कालका दे मिंजो ले चल नाल, ओ मैय्या ओ मैय्या प्यारा लगा तेरा मंदिर, जोतां वालिए, महामाइए, तेरी जय जयकार महारे पराशरा व आई जायां कृष्णा तू प्यार वाली बंसरी बजाई जायां आदि मां की भेंटे गाकर पांडाल में उपस्थित भक्तों को नाटी डालने को मजबूर कर दिया। ग्रुप के कलाकरों में आशु, चिंटू, सनी व सोनू आदि ने अपने वाद्ययंत्रों से बेहतरीन संगीत की छटा बिखेरी।
The post घुमारवीं के कलाकारों ने नचाया नेरवा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment