Show your support

Monday, March 19, 2018

सेवा भारती शिमला ने मरीजों को बांटे फल

शिमला —सेवा भारती जिला शिमला ने रविवार को मरीजों को फल बांटे गए व उनका कुशल क्षेम जाना।  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा भारती जिला शिमला द्वारा नववर्ष प्रतिपदा एवं नवरात्र के उपलक्ष्य पर सूबह 11 बजे से एक बजे तक सेवा भारती शिमला के सदस्यों, सेवा कार्यकर्ताओं एवं व अन्य लोगों द्वारा कमला नेहरू अस्पताल शिमला में लगभग 300 रोगियों को फल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के दौरान गोपाल अग्रवाल ने सेवा भारती शिमला द्वारा चलाएं जा रहे सेवा कार्य जैसे बाल संस्कार केंद्र, स्वास्थ्य सेवा केंद्र, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्त दान शिविर आदि स्वयं साहायता समूह, झोला पुस्तकाल्य इत्यादि कार्यों की सराहना की।

The post सेवा भारती शिमला ने मरीजों को बांटे फल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment