रामपुर बुशहर —रामपुर खंड की दुर्गम पंचायत काशापाट व मुनिश पंचायत के ग्रामीणों के लिए गंगाधारी पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में अनुभवी डाक्टरों की टीम मौजूद रही। इस शिविर में दो पंचायतों काशापाट व मुनिश पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुनिश पंचायत की प्रधान विजयलक्ष्मी व उपप्र्रधान रविंद्र आगरतराल विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद भी मौजूद रहे। सबसे पहले इस शिविर में भाग लेने वाले मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिसके बाद क्रमवार मरीजों की जांच की गई। इस शिविर के बारे में जानकारी देते हुए हुए कंपनी प्रबंधक निर्मल कुमार ने कहा कि इस शिविर में कुल 234 मरीजों की जांच की गई। जिन्हें यहीं पर मुफ्त में दवाइयां भी वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर का मुख्य मकसद प्रभावित पंचायतों के ग्रामीणों को घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि यह शिविर ग्रीनको प्रबंधन की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर पूरे प्रदेश में लगाए जा रहे हैं। अभी तक इस तरह के स्वास्थ्य शिविर में 1064 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है, जबकि 856 मरीजों की आंखों की जांच की जा चुकी है। वहीं, 102 मरीजों की शल्य चिकित्सा जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि रामपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में इस तरह के और शिविर लगाए जाएंगे। इस मौके पर आए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंचायत उपप्रधान रविंद्र आगरतराल ने कहा कि प्रोजेक्ट प्रबंधन द्वारा इस तरह के शिविर लगाना लोगों के लिए काफी लाभदायक है। उन्होंने प्रोजेक्ट प्रबंधन का शिविर लगाने के लिए धन्यवाद किया। इस शिविर में पंचायत के उम्रदराज बुजुर्गों ने भी अपने स्वास्थ की जांच करवाई। वहीं, स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को भी जांचा गया। इस मौके पर पंचायत से जुड़े अन्य नुमाइंदे भी उपस्थित रहे।
The post मुनिश में सजा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment