शिमला —बीएसएनएल ने प्रदेश में अपने मोबाइल सिग्नल की उपलब्धता को व्यापक बनाने के लिए बड़ा पग उठाया है। इसके लिए प्रदेश के सभी मोबाइल टावरों के सिगनल को तकनीकी तौर पर पुर्नव्यवस्थित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के सभी रिहायशी इलाकों तक बीएसएनएल सिगनल पहुंच सके। शनिवार को शिमला में आयोजित मोबाइल नेटवर्क सुदृढ़ीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश की मोबाइल सेवाओं के महाप्रबधक एमसी सिंह ने कहा कि मोबाइल सिगनल आप्टिमाइजेशन की इस प्रक्रिया से उन इलाकों में भी सिग्नल पहुंचाया जाएगा जहां बीएसएनएल सिगनल बिलकुल नहीं था या कमजोर था। उन्होंने कहा कि डाटा की बढ़ती खपत के मद्देनजर आप्टिमाइजेशन से उन लोगों को फायदा मिलेगा, जिन्हे ईलाके में सिगनल कम मिलने या रुक-रुक कर मिलने की शिकायत थी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कई जगह शैडो जोन बन जाते हैं जहां सिग्नल पहुंचाने में दिक्कत आती है। इसके लिए आप्टिमाइजेशन ही एकमात्र विकल्प होता है। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को तुरंत मोबाइल सिगनल का सर्वे कर अनछुए क्षेत्रों को कवर करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में प्रदेश के फ्रेंचाइज प्रबंधकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे सुनिश्चित करें कि बीएसएनएल सिग्नल से नए जुडे़ क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सेवाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण, रोहडू, जुब्बल व रिकांगपियों क्षेत्र में जनवरी से लेकर मार्च तक बीएसएनएल के 22 नए टावरों को स्थापित किया गया हैं। किन्नौर जिला के समदों में कल बर्फबारी के बीच बीएसएनएल ने मोबाइल बीटीएस स्थापित किया है। इन नए जुडे़ क्षेत्रों में बीएसएनएल सेवा की उपलब्धता की जानकारी देने व नए रिटेलर्ज जोड़ने का आग्रह उन्होंने फ्रेंचाइज प्रबंधकों से किया।
The post बीएसएनएल का मिलेगा भरपूर सिग्नल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment