शिमला —शिमला के गेयटी थियेटर में हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी, शिमला, ठाकुर जगदेव चंद शोध संस्थान, नेरी, हमीरपुर एवं संस्कार भारती, हिमाचल प्रदेश द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2075 के उपलक्ष पर रविवार को भारतीय नव वर्ष परंपरा पर शोध पत्र, व्याख्यान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होगेें। इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि और संजीवन कुमार प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे। अकादमी के सचिव डा. कर्म सिंह ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नव संवत के त्यौहार के रूप में आंचलिक प्रथाओं के साथ पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि भारतीय नव वर्ष परंपरा के इस आयोजन में गेयटी थिएटर में मंगल गान, चैत्र गीत, शोध पत्र एवं व्याख्यान होंगे। भारतीय संस्कृति में नव संवत्सर परंपरा विषय पर डा. कृष्ण मोहन पांडेय और भारतीय कालगणन विषय पर डा. ओम प्रकाश शर्मा द्वारा शोध पत्र पढ़े ़जाएंगे। इसके अलावा रुपेश्वरी शर्मा द्वारा बारहमासा गीत और डा. सूरत ठाकुर और नरेंद्र ठाकुर द्वारा चैत्र मास गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर रिज मैदान पर संस्कार भारती द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
The post गेयटी थियेटर में नव वर्ष पर सजेगा कार्यक्रम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment