Show your support

Sunday, March 18, 2018

बच्चों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

शिमला  —ह्यूमन होप फाउंडेशन की ओर से शनिवार को संस्था में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में काफी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। शिविर में सभी बच्चों और अन्य लोगों की जांच बिलकुल निःशुल्क रूप से की गई। शिविर में जांच के साथ-साथ बच्चों और उनके परिजनों को पौष्टिक आहार, व्यायाम, खाने से पहले हाथ धोना और साफ-सफाई के महत्त्व के बारे में भी महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई। सभी लोगों को यह विस्तार से बताया गया किस तरह से अपने  स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इस शिविर का संचालन डाक्टर अनिल मेहता, डाक्टर आरती कौंडल एवं अनुज ठाकुर ने किया। इनका साथ संस्था के वालंटियर गंधर्व मेहता और अर्जुन मनकोटिया ने दिया। यह दोनों छात्र आईजीएमसी में  एमबीबीएस के छात्र हैं। ह्यूमन होप फाउंडेशन इन सभी का आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर इस शिविर का आयोजन किया।

The post बच्चों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment